अंतरराष्ट्रीय परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश विश्वकर्मा और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने राजेश वर्मा,

सीतापुर – अंतरराष्ट्रीय परिषद की बैठक महमूदाबाद में अखिलेश विश्वकर्मा के आवास पर संपन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय परिषद के संस्थापक अध्यक्ष राजेश कुमार सिद्धार्थ रहे उपस्थित पत्रकारों को संबोधित करते हुए राजेश कुमार सिद्धार्थ ने कहा अखिलेश विश्वकर्मा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया के दायित्व को निर्वाह करते हुए संपूर्ण भारत में पत्रकारों की आवाज बुलंद कर रहे हैं किसी भी पत्रकार का उत्पीड़न हो तो अखिलेश विश्वकर्मा और राजेश वर्मा कंधे से कंधा मिलाकर जनपद सीतापुर से लेकर लखनऊ तक आंदोलन करते हुए देखे जा रहे हैं अखिलेश विश्वकर्मा और राजेश वर्मा के संघर्ष को देखते हुए सर्वसम्मत से अखिलेश विश्वकर्मा को राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राजेश वर्मा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया संस्थापक अध्यक्ष राजेश कुमार सिद्धार्थ ने कहा मुझे पूर्ण विश्वास है कि जब-जब लोकतंत्र के चौथ की स्तंभ पर जुल्म अत्याचार होता तो अंतरराष्ट्रीय परिषद पत्रकारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करेगा मैं अखिलेश विश्वकर्मा एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश वर्मा से अपील करता हूं की संपूर्ण भारत में अंतरराष्ट्रीय परिषद का गठन करते हुए पत्रकारों के हित में संघर्ष करें मैं जीवन भर आपके साथ रहूंगा इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय परिषद के उपाध्यक्ष आदित्य दीक्षित, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ आरसी कमल, अरुण कुमार शुक्ला विनय कुमार शुक्ला शेष कुमार शुक्ला निर्दोष तिवारी आदेश तिवारी ममता तिवारी ज्ञानेंद्र कुमार गौतम वीरेंद्र कुमार चौधरी आदि पत्रकारों ने राजेश कुमार सिद्धार्थ संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अखिलेश विश्वकर्मा राजेश वर्मा को ढेर शुभकामनाएं देते हुए कहा मैं आशा ही नहीं विश्वास करता हूं की अखिलेश विश्वकर्मा एवं राजेश वर्मा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की आवाज बनेंगे सभी ने अपने-अपने विचार व्यक्त किया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *