शाहजहांपुर- डॉ आंबेडकर संवैधानिक महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश कुमार सिद्धार्थ के आवाहन पर आगामी 14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर 26 लाख दीप जलाने का संकल्प लिया गया है डॉ आंबेडकर संवैधानिक महासंघ के आवाहन पर अंतर्राष्ट्रीय भीम आर्मी के द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र कुमार गौतम ने आगामी 14 अप्रैल को अपने-अपने गांव डॉ अंबेडकर पार्क बुद्ध विहार तथा सामाजिक परिवर्तन स्थल गोमती नगर लखनऊ में अधिक से अधिक दीप बल्ब मोमबत्ती झालर जलाकर बाबा साहेब अंबेडकर का जन्म दिवस प्रकाश महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा इस अवसर पर तमाम बाबा साहेब अंबेडकर के अनुयायियों ने एक स्वर में कहा घर-घर दीप जलाएंगे बाबा साहेब अंबेडकर का संविधान पढ़ाएंगे ज्ञान का दीप जलाएंगे बहुजन मिशन आगे बढ़ाएंगे के साथ सभी लोगों ने समर्थन किया!

