कानपुर नगर में बुधवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय अजय राय जी का भव्य आगमन हुआ।

कानपुर नगर में बुधवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय अजय राय जी का भव्य आगमन हुआ। प्रातः 11 बजे उन्होंने बिरहाना रोड पर पहुंचकर कांग्रेसजनों के साथ राष्ट्र की आयरन लेडी, भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी की नवीन प्रतिमा का अनावरण किया। यह प्रतिमा पूर्व में स्थापित प्रतिमा के खंडित हो जाने के बाद कांग्रेसजनों के सहयोग से पुनः स्थापित की गई है।

अजय राय जी ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए इंदिरा जी के साहस, दूरदर्शिता और राष्ट्रहित में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी केवल एक राजनेता नहीं बल्कि देश की अस्मिता और शक्ति का प्रतीक थीं। कठिन परिस्थितियों में उन्होंने भारत का नेतृत्व किया और विश्व पटल पर भारत को एक मजबूत पहचान दिलाई।

प्रतिमा अनावरण के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए कहा कि आज लोकतंत्र पर मंडराते संकट के समय हमें इंदिरा जी के आदर्शों और उनके संघर्ष से प्रेरणा लेकर जनता की लड़ाई लड़नी होगी। उन्होंने किसानों, मजदूरों, युवाओं और गरीब तबके की समस्याओं पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस सदैव जनहित के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी। संगठन को मजबूत बनाना और जनता की आवाज को सड़क से लेकर सदन तक पहुँचाना ही आज की आवश्यकता है।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिनमें विशेष रूप से आनंद प्रकाश वर्मा (प्रदेश अध्यक्ष किसान कांग्रेस मध्य जोन), प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिद्धार्थ, मदन गोपाल राखरा, मोहित यादव, जय शंकर द्विवेदी, प्रदीप सारस्वत, लोकेश श्रीवास्तव, शकील अहमद, वीरेन्द्र चतुर्वेदी, संजीव वर्मा, उदय शुक्ला, गिरीश सिकरवार, मोहम्मद नौशाद, होरी लाल, कमल निराला जी आदि सम्मिलित रहे। सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इंदिरा जी के बताए मार्ग पर चलने और कांग्रेस पार्टी को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया