किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला का आज सीतापुर एयरपोर्ट पर प्रदेश अध्यक्ष बृज मौर्य के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिद्धार्थ, मोहित यादव, सर्वश श्रीवास्तव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने फूलमाला पहनाकर गर्मजोशी से उनका अभिनंदन किया।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला ने इस दौरान राजेश कुमार सिद्धार्थ को आशीर्वाद देते हुए कहा—
“आप सीतापुर जनपद में जो संघर्ष कर रहे हैं, वह अत्यंत सराहनीय है। मैं चाहता हूँ कि सीतापुर की गूंज एक दिन विधानसभा लखनऊ में सुनाई पड़े और जनता की सच्ची आवाज बन सके।”
उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी, राजेश कुमार सिद्धार्थ की मेहनत और लगन का प्रतिफल अवश्य देगी। उन्होंने कहा कि जनता और पार्टी दोनों की उम्मीदें 2027 में पूरी होंगी।














































































