सीतापुर ! विकास भवन के सामने धरना स्थल पर ज्वलंत समस्याओं पर सांकेतिक धरने में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अनुपम राठौर ने कहा कि समूचे जनपद में यूरिया के लिए मची त्राहिमाम सोचनीय प्रश्न है। खुदरा व्यापारियों को खाद उपलब्ध न कराकर समूचे जनपद की सिर्फ 60 समितियों तक सीमित कर किसानों को लाइनों में लगने के लिए मजबूर कर दिया गया। जबकि हो रही कालाबाजारी पर प्रशासन की आंखें बन्द है विद्युत विभाग द्वारा की जा रही अघोषित कटौती जर्जर विद्युत लाइने समूचे जनपद की ज्वलंत समस्या है। राजेश कुमार सिध्दार्थ अध्यक्ष डॉ आंबेडकर संवैधानिक महासंघ एवं किसान कांग्रेस वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मध्याजोन ने कहा भाजपा सरकार पूंजीपतियों का अरबों रुपए कर्ज माफ कर रही है? साथ ही कई मोदी और अन्य सत्ता पक्ष की सह पर कर्ज के नाम पर अरबों रुपए हड़प कर विदेशों में ऐश कर रहे हैं उनके विरुद्ध कोई भी कार्यवाही नहीं होती जबकि सभी के लिए अन्नदाता किसान समय पर कर्ज न चुका पाने स्थिति में आत्महत्या के लिए विवश हैं। किसान हित में आय दोगुना का दावा करने वाली मोदी सरकार को किसानों का कर्ज माफी समय की सबसे बड़ी जरूरत है। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष/संगठन प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने कहा कि जनपद सीतापुर में मनरेगा योजना अंतर्गत सामग्री का चालीस प्रतिशत देहात क्षेत्र विकास कार्यों का मुख्य जरिया था? समूचे प्रदेश में सीतापुर अकेला जनपद है जहां इस पैसे का दुरुपयोग आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण में किया जा रहा है। साथ ही पंचायत विभाग लूट का अड्डा बन चुका का है डी पी आर ओ सीतापुर शासनादेशों का खुलेआम उलंघन कर लूट में व्यस्त है। विकास खंड ऐलिया बी डी ओ द्वारा सी डी ओ आदेश पर बी डी सी सदस्यों द्वारा प्रस्तावित कार्य कार्ययोजना में शामिल नहीं किए जाते ! शीघ्र ही ब्लाक मुख्यालय का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। थरना स्थल पर पार्वती विष्णु राठौर मीना भारती सोनम गौतम ज्ञानेंद्र कुमार राजेश वर्मा विदेश्वरी यादव मनोज कुमार निगम रजनी राज अधनी जायसवाल, बबलू दीक्षित, विनोद कनौजिया, आसिफ, जय प्रकाश सिंह, अशोक बघेल, राहुल पाल, अंकुर राठौर, दिलीप रस्तोगी सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।

