सीतापुर- डॉ आंबेडकर संवैधानिक महासंघ की बैठक वेद प्रकाश मौर्य की अध्यक्षता में सीतापुर में संपन्न हुई जिसका संचालन सुंदरलाल मौर्य ने किया जिसके मुख्य अतिथि राजेश कुमार सिद्धार्थ डॉक्टर अंबेडकर संवैधानिक महासंघ के रहे उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा वेद प्रकाश मौर्य द्वारा समाज के दबे कुचले पिछड़े वर्गों के आवाज बुलंद करते रहते हैं वेद प्रकाश मौर्य सदैव बहुजन समाज में जन्मे हुए महापुरुषों के बताए हुए रास्ते पर चलते हुए तथागत गौतम बुद्ध बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर चक्रवर्ती अशोक सम्राट के पद चिन्हो पर चलते हैं उनके लगन और निष्ठा को देखते हुए डॉक्टर अंबेडकर संवैधानिक महासंघ विशेष प्रकोष्ठ का गठन करते हुए चक्रवर्ती अशोक सम्राट महासंघ प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष वेद प्रकाश मौर्य को नियुक्त किया जाता है आशा ही नहीं विश्वास है कि चक्रवर्ती अशोक सम्राट एवं बाबा साहब अंबेडकर तथा बहुजन समाज में जन्मे हुए महापुरुषों के मिशन को आगे बढ़ते हुए गरीबों की आवाज बनेंगे! चक्रवर्ती अशोक सम्राट महासंघ के अध्यक्ष बनाए जाने पर पंडित प्रदीप पासी अभय प्रताप सिंह त्यागी सोनम गौतम सीमा गौतम अब्दुल रहमान राजू गौतम अखिलेश विश्वकर्मा डॉक्टर उमेश कुमार राजेश वर्मा रामचंद्र पटेल डॉक्टर जावेद अहमद आदि लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा वेद प्रकाश मौर्य चक्रवर्ती सम्राट अशोक महासंघ के अध्यक्ष के पद का निर्वाह करते हुए राष्ट्र को आगे बढ़ने का और चक्रवर्ती अशोक सम्राट के सपनों को साकार करेंगे इस अवसर पर तमाम लोगो बधाई दी!

