डॉक्टर अंबेडकर महासभा में धूमधाम के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस -सिद्धार्थ

डॉक्टर अंबेडकर महासभा में धूमधाम के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस -सिद्धार्थ

लखनऊ डॉक्टर अंबेडकर संवैधानिक महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश कुमार सिद्धार्थ द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम डॉ अंबेडकर महासभा में धूमधाम के साथ ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस पर विशाल संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता डॉ आंबेडकर संवैधानिक महासंघ की मुख्य संयोजक  सत्या दोहरे ने किया जिसका संचालन गंगा  प्रसाद बौद्ध  विशेष कार्य अधिकारी पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश लखनऊ तथा डॉक्टर अंबेडकर संवैधानिक महासंघ के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अब्दुल रहमान ने किया इस अवसर पर सभी लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज को फहराया और बारी-बारी से स्वतंत्रता सेनानियों स्वतंत्रता दिलाने में शहीद हुए वीर सपूतों के जीवन पर प्रकाश डाला और प्रेरणा लिया की बड़े त्याग और संघर्ष के बाद आजादी मिली इस अवसर पर सियाराम मौर्य निराला गौतम पंडित प्रदीप पासी अभय प्रताप सिंह त्यागी अनुज कुमार गौतम सोनम गौतम प्रवेश कुमार सुनील कुमार रेखा रानी बिमला बौद्ध चंद्रिका प्रसाद आदि लोगों ने अपने-अपने विचार रखकर वीर सपूतों को नमन किया और राष्ट्रीय ध्वज नमन करते हुए सभी ने कहा जब तक सूरज चांद रहेगा तब तक बाबा साहब अंबेडकर का नाम रहेगा जब तक संविधान रहेगा तब तक देश खुशहाल रहेगा इसी के साथ शहीद हुए भगत सिंह सुभाष चंद्र बोस झलकारा बाई उदा देवी पासी जननायकों को नमन किया