इस अभियान की जानकारी डॉ. आंबेडकर संवैधानिक महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक राजेश कुमार सिद्धार्थ ने दी। उन्होंने बताया कि पूरे माह महासंघ द्वारा विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रमों, संगोष्ठियों, रैलियों और बैठकें आयोजित की जाएंगी। यह अभियान शोषण, छुआछूत और अन्याय के खिलाफ संघर्ष को मजबूती देने का कार्य करेगा।

