सहारनपुर /छुटमलपुर: राष्ट्रीय किसान यूनियन सिद्धार्थ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नौशाद त्यागी ने टोल प्रबंधन एवं सरकार से मांग किया किसानों पर दर्ज किया गया फर्जी मुकदमा तत्काल वापस ले यदि किसानों का उत्पीड़न हुआ तो किसान संगठन कभी चुप नहीं रहेगा और किसान अपना अधिकार लेकर ही चुप रहेगी यदि किसानों का शोषण किया गया तो कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा अंतिम सांस तक मैं संघर्ष करूंगा नौशाद त्यागी ने कहा जिस तरीके से किसान संगठन के पदाधिकारी एवं किसानों पर फर्जी मुकदमा दर्ज किया गया है वह गलत है इसकी मैं निंदा करता हूं और मैं किसान संगठन को समर्थन देता हुये कहना चाहता हूं कि आपकी हर लड़ाई में आपके किसानो के न्याय एवं जनहित की लड़ाई में साथ रहेंगे ! राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद माजरा टोल प्लाजा पर मंगलवार को भाकियू तोमर के कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। टोल प्रबंधन ने 14 नामजद और 70 अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ फतेहपुर थाने में FIR दर्ज कराई। टोल मैनेजर अवनीश मिश्रा ने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों ने टोल संपत्ति को नुकसान पहुंचाया और कर्मचारियों को धमकी दी। नामजद व्यक्तियों में अदनान, अंकित गुर्जर, मोहित गोयल, अजय राठौर, बंटी कश्यप, सत्तार मलिक, सौरभ त्यागी आदि शामिल हैं। बुधवार को भाकियू तोमर के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री महबूब अंसारी के नेतृत्व में किसान नेताओं ने टोल प्रबंधन से मुलाकात की। रईस प्रधान, पप्पू त्यागी, राव नफीस सहित अन्य ने अपने पदाधिकारियों के लिए मुफ्त आवागमन की मांग रखी और ज्ञापन सौंपा। मांगें न मानने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
टोल मैनेजर ने कहा कि नियमविरुद्ध मुफ्त आवागमन संभव नहीं। यात्रियों को नियमानुसार छूट दी जा रही है। इस घटना ने क्षेत्र में तनाव बढ़ा दिया है, और किसान संगठन आंदोलन को तेज करने की योजना बना रहे हैं।
[28/5, 8:55 pm] नौशाद त्यागी सहारनपुर: राष्ट्रीय किसान यूनियन सिद्धार्थ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नौशाद त्यागी जी सभी किसान यूनियन के साथ सभी धरने पर दर्शनों पर पूरे टीम के साथ अपने संगठन को लेकर आपको पूरा समर्थन देंगे धन्यवाद जय जवान जय किसान जय संविधान


Jay bhim 💙💙💙