सीतापुर-
प्रदेश उपाध्यक्ष किसान कांग्रेस एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आंबेडकर संवैधानिक महासंघ राजेश कुमार सिद्धार्थ ने कहा कि लोकतंत्र की जड़ें तभी मजबूत होंगी जब चुनाव निष्पक्ष होंगे। लेकिन आज चुनावी प्रक्रिया में “वोट चोरी” जैसी घटनाएँ लोकतंत्र की नींव को हिला रही हैं। ईवीएम में गड़बड़ी और प्रशासनिक लापरवाही आम जनता के विश्वास पर आघात करती है।
श्री सिद्धार्थ ने कहा कि जिस लोकतंत्र के लिए देश के करोड़ों लोगों ने संघर्ष किया, आज उसी लोकतंत्र का अपमान हो रहा है। जब जनता अपने मत का प्रयोग कर ही न कर पाए तो लोकतांत्रिक व्यवस्था का अस्तित्व खतरे में पड़ जाता है। उन्होंने मांग की कि निर्वाचन आयोग को पूरी सख़्ती से कदम उठाने चाहिए और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि यदि वोट चोरी नहीं रुकी तो डॉ. आंबेडकर संवैधानिक महासंघ एवं किसान कांग्रेस सड़कों पर उतरकर बड़े पैमाने पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
इस दौरान उठाए गए नारे:
“वोट चोरी बंद करो, लोकतंत्र का सम्मान करो!”
“जनता का हक़ – जनता को दो, चोरी का खेल अब बंद करो!”
“ईवीएम की छेड़छाड़ नहीं चलेगी, लोकतंत्र पर डाका नहीं चलेगा!”
“जो करेगा वोट की चोरी, जनता करेगी उसकी ठोरी!”
“सच्चा लोकतंत्र वही – जहाँ जनता की जीत हो सही!”
राजेश कुमार सिद्धार्थ ने कहा कि वोट चोरी सिर्फ एक राजनीतिक अपराध नहीं है, बल्कि यह संविधान और बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के सपनों पर भी हमला है। उन्होंने जनता से अपील की कि अपने मत के अधिकार की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज़ उठाएँ।
अंत में उन्होंने कहा कि हमारा संघर्ष जनता के अधिकार, न्याय और सच्चे लोकतंत्र की स्थापना के लिए है और यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक वोट चोरी जैसी कुप्रथा पूरी तरह समाप्त न हो जाए।

