14 अप्रैल को 26 लाख दीप जलाने का संकल्प लिया अंतर्राष्ट्रीय भीम आर्मी की युवा अध्यक्ष रविंद्र कुमार गौतम

शाहजहांपुर- रविंद्र कुमार गौतम अंतर्राष्ट्रीय भीम आर्मी की युवा अध्यक्ष एवं बहुजन समाज सेवक डॉ आंबेडकर संवैधानिक महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश कुमार सिद्धार्थ की आवाहन पर पूर्व की भांति इस वर्ष भी प्रत्येक डॉक्टर अंबेडकर पार्क बुद्ध विहार और बहुजन समाज की सभी साथियों द्वारा बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जन्मदिवस के पावन अवसर पर आगामी 14 अप्रैल को सभी अंबेडकर एवं बहुजन प्रेमियों द्वारा घर-घर दीप जलाएंगे संविधान का पाठ पढ़ाएंगे नारे के साथ 26 लाख दीप जलाकर बाबा साहब अंबेडकर का जन्म दिवस धूमधाम के साथ मनाए जाने का निर्णय लिया गया है श्री रविंद्र गौतम ने यह भी संबोधित करते हुए कहा डॉ आंबेडकर संवैधानिक महासंघ 2024 में गोमती नगर लखनऊ सामाजिक परिवर्तन स्थल अंबेडकर पार्क में 25 लाख दीप जलाकर बाबा साहब अंबेडकर का जन्म दिवस प्रकाश महोत्सव के रूप में मनाया था इस बार भी डॉक्टर अंबेडकर संवैधानिक महासंघ की टीम द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि इस बार 26 लाख दीपज्योति जलाकर बाबा साहब अंबेडकर संविधान निर्माता मानव के कल्याण दाता संविधान निर्माता नारी जीवन दाता समता स्वतंत्रता बंधुता एकता का संदेश देने वाले महामानव बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का जन्म दिवस 14 अप्रैल को सभी अंबेडकर द्वारा अपने-अपने घरों बुद्ध विहार अंबेडकर पार्क आदि स्थानों पर अधिक से अधिक मोमबत्ती दीप बल्ब झालर आदि जलकर प्रकाश महोत्सव मनाएंगे सभी साथियों से अपील है की बाबा साहब अंबेडकर के जन्म दिवस पर अपने घरों में अधिक से अधिक प्रकाश फैलाकर और अपने घरों पर नीला झंडा लगाकर बाबा साहब अंबेडकर का जन्म दिवस मनाए तभी बाबा साहब अंबेडकर का सपना साकार होगा! अंतर्राष्ट्रीय भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगा प्रसाद बौद्ध पूर्व विशेष कार्य अधिकारी पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश लखनऊ डॉक्टर अंबेडकर संवैधानिक महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश कुमार सिद्धार्थ रामचंद्र पटेल मुख्य संयोजक सोनम गौतम राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ डॉक्टर सत्या दोहरे मुख्य संयोजक महिला प्रकोष्ठ सीमा गौतम संयोजक अब्दुल रहमान राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ नौशाद त्यागी राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय किसान यूनियन (सिद्धार्थ) डॉ उमेश कुमार राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय किसान मजदूर महासंघ प्रदेश अध्यक्ष समता सैनिक दल बीपी सिंह बौद्ध राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित प्रदीप पासी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीकृष्ण कुमार भास्कर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ,डा. आरसी कमल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह त्यागी राष्ट्रीय प्रचारक प्रदीप कुमार बौद्ध कथा वाचक बुद्ध मिशन गौरव शास्त्री जिला अध्यक्ष बरेली अनुज कुमार सिंह जिला अध्यक्ष सीतापुर ज्ञानेंद्र कुमार गौतम इंद्रसेन सिद्धार्थ डॉक्टर जगजीवन राम सिद्धार्थ राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ डॉ अनिल कुमार प्रजापति मनीराम गौतम संदीप राठौर डॉ कुलदीप मीना गौतम नीरज कुमार बौद्ध फकीरी लाल बौद्ध सनी गौतम राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अब्दुल रहमान आदि लोगों ने संकल्प लिया है कि बाबा साहब अंबेडकर का जन्म दिवस गति वर्षों की बात इस वर्ष भी संपूर्ण भारत के कोने कोने में और 14 अप्रैल को सामाजिक परिवर्तन स्थल गोमती नगर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर 26 लाख दीप जोति जलाकर बाबा साहेब अंबेडकर का जन्म दिवस धूमधाम के साथ मनाया जाएगा इसमें सभी डॉक्टर बाबा साहब अंबेडकर एवं संविधान प्रेमियों से अपील है की कम से कम पांच मोमबत्ती जलन हेतु सहयोग करें और प्रकाश महोत्सव में भाग ले यही आप लोगों से अपील हैं इस अवसर पर तमाम लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किया रविंद्र कुमार अपनी टीम के साथ जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को जानकारी दी कहा बाबा साहब का मिशन और संविधान घर-घर पहुंचने का संकल्प डॉक्टर अंबेडकर संवैधानिक महासंघ लिया है जिसे पूरा करने का हम सभी लोगों करेंगे इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने डॉ आंबेडकर संवैधानिक महसघं के आंगन को सफल बनाने की अपील की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *