मा.काशीराम साहब को दिया जाए भारत रत्न – सिद्बार्थ

लखनऊ। डा. अंबेडकर संवैधानिक महासंघ द्वारा प्रस्तावित बहुजन महानायक मा. काशीराम साहब की जयंती पर विशाल जनसभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता डा अंबेडकर महासाभा के महामंत्री अमरनाथ प्रजापति मुख्य अतिथि आरआर जैसवार लोकपाल लखनऊ संचालन मुख्य संयोजक रामचद्र पटेल ने किया! मा. काशीराम जयंती पर संबोधित करते हुऎ कहा डा अंबेडकर सनवैधानिक महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश कुमार सिद्बार्थ ने कहा बहुजन नायक काशीराम साहब को भारत रत्न से सरकर सीघ्र सम्मानित करें। यदि सरकार मा. काशीराम साहब को भारत रत्न नहीं देती है तो निश्चित रूप से सरकार दलित विरोधी है।

भारत रत्न की मांग को दोहराते हुऎ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित प्रदीप पासी ने केंद्र सरकर से बहुजन नायक मा. काशीराम साहब को भारत रत्न दिये जाने की मांग की। मुख्य संयोजक रामचंद्र पटेल ने कहा मैं सरकर से मांग करता हूँ की मा. काशीराम साहब को भारत रत्न से सम्मानित करें और दलितों पिछड़ों अल्पसंख्यक समाज के लोगों की भागीदारी सूनिश्चित करें नहीं तो बहुजन समाज अपने अधिकारो लिए सड़क से लेकर सांसद तक संघर्ष करेेगा। अब्दुल रहमान राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष ने कहा जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी भागीदारी सरकार दे और गरीबों के मसीहा बहुजन नायक मा, काशीराम साहब को भारत रत्न से सम्मानित करें। मुख्य अतिथि डा. आर.आर. जैसवार ने कहा जिस महानायक आज जन्मदिन है उसके साथ मुझे रहने का मुझे मौका मिला उनका त्याग संघर्ष हमें प्रेरणा दे रहा है और उनके पदचिन्हो पर चल कर समाज को गति दे। इंजीनियर राजीव सिहं पटेल ने कहा बहुजन समाज अपने अधिकारो के लिये संर्घष कर प्राप्त कर रहे है। तमाम लोगो ने विचार रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *