डॉ. अंबेडकर पार्क बहादुरापुर बिसवाँ, सीतापुर में महत्वपूर्ण बैठक की गई

👏 जय भीम👏 जय भारत👏 जय संविधान 👏जय विज्ञान 👏 जय मूल निवासी

1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक अंबेडकर माह मनाएगा डॉक्टर अम्बेडकर सनवैधानिक माहासंघ, सिधौली (सीतापुर) डॉ आंबेडकर संवैधानिक महासंघ की बैठक डॉ अंबेडकर पार्क बहादुरापुर में मीना भारती की अध्यक्षता में बुलाई गई जिसमें मुख्य रूप से डॉ आंबेडकर संवैधानिक महासंघ राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश कुमार सिद्धार्थ अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ जगजीव राम सिद्धार्थ राष्ट्रीय युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह त्यागी राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सोनम गौतम जिला अध्यक्ष अनुज कुमार मुख्य प्रचारक प्रदीप बौद्ध मीना भारती वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानेंद्र गौतम अंतरराष्ट्रीय परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश विश्वकर्मा वरिष्ठ पत्रकार गंगा प्रसाद डॉक्टर कुलदीप कुमार गौतम रामनरेश गौतम आदि लोग उपस्थित रहे सभी लोगों ने सर्वसम्मत से प्रस्ताव रखा गया की 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक प्रत्येक ग्राम पंचायत में या जिस स्थान पर बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगी है उसे प्रतिमा के पास डॉक्टर अंबेडकर संवैधानिक महासंघ के कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं समाजसेवी बुद्धिजीवियों द्वारा संगोष्ठी बैठक जनसभाएं की जाए जिससे बाबा साहब अंबेडकर मिशन की जानकारी घर-घर तक पहुंचाई जा सके इसके लिए सभी साथियों से यह भी अपील किया गया 14 अप्रैल को अपने घरों पर अपने पड़ोस के अंबेडकर पार्क या बुध विहार में अधिक से बल्ब मोमबत्ती दीप जलाकर बाबा साहब अंबेडकर का जन्म दिवस प्रकाश महोत्सव के रूप में मनाया जाए! उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए राजेश कुमार सिद्धार्थ राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आंबेडकर संवैधानिक महासंघ ने कहा 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक अंबेडकर माह जो डॉक्टर अंबेडकर संवैधानिक महासंघ द्वारा मनाया जाएगा वह गैर राजनीतिक होगा सभी राजनीतिक दल के और सभी अंबेडकर विचारधारा के लोग शामिल होंगे किसी भी एक दल का कोई झंडा बैनर नहीं लगाया जाएगा बैनर केवल बाबा साहब अंबेडकर बुद्ध और बहुजन समाज में जन्मे हुये महापुरुष के अलावा किसी भी नेता का फोटो नहीं लगाया जाएगा और ना ही किसी दाल और नेता के नाम का नारा लगाया जाएगा इस बात का समर्थन करते हुए आधिकारिक कर्मचारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष डा, जगजीवन राम सिद्धार्थ ने कहा बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर संविधान रचयिता हैं इसलिए सभी के बाबा साहब हैं और एक दल या एक समुदाय में बांटना उचित नहीं है इसलिए संगठन जो निर्णय लिया है उचित है! राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह त्यागी ने कहा सभी लोग 14 अप्रैल को अपने घरों पर नीला झंडा फहराएं और अधिक से अधिक प्रकाश दीपक जलाएं और 14 अप्रैल को लखनऊ में पहुंचकर बाबा साहब अंबेडकर का जन्म महोत्सव धूमधाम के साथ मनाएं और बाबा साहब अंबेडकर के मिशन को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प ले तभी बाबा साहब अंबेडकर का सपना पूरा होगा! सोनम गौतम राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ ने कहा 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक बाबा साहब अंबेडकर जयंती में जो नेतृत्व करना चाहते हैं वह लोग अपना नाम पता अपना फोटो संगठन के ग्रुप पर भेज दें जिससे उन्हें जिम्मेदारियां के साथ 14 अप्रैल को बाबा साहब अंबेडकर की जयंती पर लगने वाली होल्डिंगों पर उनकी फोटो लगाई जा सके इस अवसर पर सभी लोगों ने एक स्वर में प्रस्ताव पास किया का बाबा तेरा मिशन अधूरा हम सब मिलकर करेंगे पूरा जय जय जय जय जय जय भीम के नारों के साथ बैठक समाप्त हुई

निवेदक-
मास्टर रामगोपाल, मीना भारती, सोनम गौतम अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, राजेश कुमार सिद्धार्थ राष्ट्रीय अध्यक्ष , डा. जगजीवन राम सिद्धार्थ राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ अभय प्रताप सिंह त्यागी राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुज कुमार जिला अध्यक्ष सीतापुर संदीप कुमार राठौर जिला संयोजक, इंद्रसेन सिद्धार्थ, अमित कुमार गौतम मंडल संयोजक आदि समस्त डॉ आंबेडकर संवैधानिक महासंघ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *